गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर : मौसम विज्ञान केंद्र ने केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में मध्यम से भारी हिमपात होने का पूर्वानुमान जताते हुए प्रदेश के आठ जिलों में शनिवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने कहा कि प्रदेश में अगले 24 घंटों में कश्मीर के बांदीपोरा, बारामूला, गंदेरबल, कुपवाड़ा और जम्मू क्षेत्र के डोडा, पुंछ और रामबन जिलों में 2400 मीटर से ऊपर की चोटियाें पर हिमस्खलन होने का अनुमान जताया है।
जेकेडीएमए ने एहतियातन के ताैर पर इन क्षेत्रों के लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है और हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में बाहर नहीं निकलने को कहा है। केन्द्रशासित प्रदेश के श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में आज ताजा हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज शाम को हिमपात की तीव्रता बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *