गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुरुग्राम में पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू

नई दिल्ली : प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) ने गुरुग्राम में पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू करने की घोषणा की है। यह भविष्य के नजरिये से सृजनशील और मूल्य-आधारित स्कूल है। यह “संस्कृति और नवाचार का संगम” के दर्शन पर आधारित है। पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है। यह प्ले स्कूल से ग्रेड 7 तक प्रारंभिक शिक्षा देगा। इसका सिलेबस राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित होगा। यह अपने शुरुआती बैच में 400 छात्रों का नामांकन करेगा। यह संस्था अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है।

इसका लक्ष्य प्रतिभावान छात्र तैयार करना है। इसका फोकस वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता पर होगा, जिसे मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) जैसे कार्यक्रमों द्वारा बढ़ावा दिया गया है, ताकि छात्रों को भविष्य में सफल होने के लिए जरूरी सभी कौशल से परिपूर्ण किया जा सके। पीडब्ल्यू गुरुकुलम में वहनीयता और सामाजिक उत्थान से संबंधित सामूहिक गतिविधियों में छात्रों को शामिल किया जाएगा।
पीडब्ल्यू गुरुकुलम एक अभिनव शिक्षण संस्थान होगा जहां छात्र मोंटेसरी शिक्षा, रोबोटिक्स और अन्य कौशल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। फिजिक्स वाला के सीईओ और संस्थापक अलख पांडे ने कहा, “हमें पीडब्ल्यू गुरुकुलम की शुरुआत करने पर गर्व है। यह एक अनोखा स्थान है, जहां शिक्षा का आधार सर्व-समावेशी, नवाचार और संस्कृति है। स्कूल, गहन और नवीन शिक्षा के साथ छात्रों को अपना भविष्य चित्रित करने के लिए एक कैनवास होगा। गुरुकुलम में, हमारा लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करेगी और छात्रों को पारंपरिक करियर विकल्पों के बजाय असीमित संभावनाओं में से चुनने में सक्षम बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *