संवाददाता। गौरवशाली भारत
नांगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य राष्ट्रपाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन एनएसएस गर्ल्स वालिंटियर ग्रुप ने योगाभ्यास के साथ कस्बे में नशामुक्ति पर रैली निकाली और नशे के दुष्प्रभाव और नशे से होनी वाली बीमारियों से लोगों को जागरूक किया।

गर्ल्स वालिंटियर ने वार्ड की गलियों में डोर टू डोर विजिट करते हुए और स्लोगन बैनर बोर्ड से संदेश दिया कि, समाज में नशा एक बुराई का प्रतीक है। इससे परिवारों में कलह की स्थिति उतपन्न होती है। नशे की आगोश में आकर वयक्ति का शारीरिक, मानसिक, आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। नशा वयक्ति के विवेक को शून्य करता है। इससे विचार और स्मरण शक्ति धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है।
नशामुक्त रैली के अलावा गर्ल्स वालिंटियर ने एनएसएस
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम तंवर और डॉ. सुशीला यादव की देखरेख में विवाद प्रतियोगिता विषय नारी सशक्तिकरण में हिस्सा लिया। इसमें ग्रुप एच में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा को प्रथम स्थान मिला तो वहीं द्वितीय स्थान ग्रुप ए में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान और ग्रुप बी में तृतीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी को मिला। देशभक्ति कविता आयोजन में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा राखी को प्रथम स्थान मिला तो वहीं द्वितीय स्थान बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हिमांशी और तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रीना को मिला।
