गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फगवाड़ा : हथियारों सहित दो अपराधी गिरफ्तार

फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा मे पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह और करण दोनों निवासी गांव मस्कावेद जिला कपूरथला के रूप में हुई है, जिन्हें एएसआई निर्मल सिंह के नेतृत्व में सीआईए की एक टीम ने नाकाबंदी के दौरान बदमाशों की जांच के दौरान गिरफ्तार किया था।
पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों पर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कुल सात मामले दर्ज थे। उपाधीक्षक ने कहा कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट फगवाड़ा के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पांच दिनों के लिये पुलिस रिमांड में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *