गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भजनलाल के अपने गांव पहुंचने पर गांव वालों ने बिछाए पलक पांवड़े

भरतपुर : भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार भरतपुर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव अटारी पहुंचे जहां जनता ने उनके स्वागत में पलक-पांवडे़ बिछा दिए। शर्मा के स्वागत के लिए गांववासियों ने गलियों में फूल बिछा दिए और उनके गांव पहुंचने पर पूरा गांव उमड़ पड़ा और फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान ग्रामीणों में मुख्यमंत्री का स्वागत की होड़ लग गई और इस मौके कोई पीछे नहीं रहना चाहा रहा था।
इस दौरान जब श्री शर्मा गांव में पैदल ही निकलें तो लोग अपने घरों के बाहर , गली एवं सड़क के दोनों तरफ और अपने घरों की छत्तों पर हाथों में फूल और मालाएं लेकर खड़े हो गए और मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा करके एवं फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
उनके स्वागत में पूरे गांव के उमड़ पड़ने पर इस दौरान गांव में माहौल उत्सव जैसा बन गया। जोरदार स्वागत से भाव-विभोर हुए मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नंगे पांव ही पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने छत्तों पर खड़े लोगों के द्वारा फूल वर्षा कर स्वागत करने पर उन्होंने हाथ जोड़कर एवं हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत में उनके सामने जितनी स्वागत करने वालों की भीड़ थी, वैसे ही लोगों की भीड़ घरों की छत्तों पर नजर आ रही थी। उनके स्वागत में बुजुर्ग, युवा, महिला एवं बच्चों सहित सभी लोग शामिल थे और गांववासी मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर उत्साहित एवं गदगद थे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने पैतृक निवास पर माता-पिता से आशीर्वाद भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *