गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

1.38 लाख फसल बीमा पालिसी का होगा वितरण

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में कृषि विभाग 87 हजार किसानों को 1.38 लाख फसल बीमा पालिसी का वितरण करेगा। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरलाल मीणा ने बताया कि फसल बीमा कराने वाले जिले के 87 हजार किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक किसान को इसी महीने फसल बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रत्येक बीमित किसान फसल खराब होने पर आसानी से बीमा कम्पनी से क्लेम ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले के कृषि विभाग द्वारा दो फरवरी को गगवाना में ..मेरी पॉलिसी मेरे हाथ.. कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि पॉलिसी वितरण अभियान पांच फरवरी से प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। कृषि विभाग के फील्ड अधिकारी एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मौजुदगी में पॉलिसी वितरण किया जाएगा। विभाग की ओर से 86993 किसानों को 138078 बीमा पॉलीसी वितरित की जाएगी। रबी के सीजन में जिले में करीब 87 हजार किसानों ने फसल बीमा करवाया है। प्रत्येक बीमित किसान के पास पॉलिसी रहेगी तो उनके पास फसल बीमा से जुडी पूरी जानकारी होगी। यदि उसे फसल खराब होने पर बीमा कम्पनी के द्वारा क्लेम नहीं दिया गया है तो वह पॉलिसी के आधार पर क्लेम का दावा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *