गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो दिवसीय लिटरेचर एण्ड आर्ट फेस्टिवल 10 फरवरी से

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के कलड़वास स्थित माउंट लिटेरा स्कूल में 10 फरवरी से दो दिवसीय लिटरेचर एण्ड आर्ट फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा। फेस्टिवल के आयोजक अरूण माण्डोत ने बताया कि इस फेस्टिवल में रचनात्मकता और अन्वेषण का समायोजन देखने को मिलेगा। फेस्टिवल पूर्वाह्न 10 से शाम पांच बजे चलेगा।
इसमें मुख्य रूप से सभी आयु वर्ग के लिये व्यावहारिक कला और शिल्प गतिविधियाँ और इंटरेक्टिव कार्यशालाओं, स्टोरी टेलर्स द्वारा आकर्षक कहानी कहने के सत्र,लेखक पैनल और पुस्तक,स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने वाली कलाओं की प्रदर्शनियों,सांस्कृतिक प्रदर्शन और संगीतमय कार्यक्रम के साथ मज़ेदार खेल और पिस्सू बाज़ार का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *