गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर तेल एवं गैस, टेक, आईटी और दूरसंचार समेत सोलह समूहों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 454.67 अंक की छलांग लगाकर 72,186.09 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 157.70 अंक उछलकर 21,929.40 अंक हो गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.06 प्रतिशत मजबूत होकर 39,348.74 अंक और स्मॉलकैप 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,307.84 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3944 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2353 में तेजी जबकि 1508 में गिरावट रही वहीं 83 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियों में लिवाली जबकि शेष 14 में बिकवाली हुई।
बीएसई के 16 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 1.34, ऊर्जा 2.07, हेल्थकेयर 1.41, इंडस्ट्रियल्स 1.45, आईटी 2.94, दूरसंचार 2.17, ऑटो 1.65, कैपिटल गुड्स 1.61, धातु 1.67, तेल एवं गैस 3.02, टेक 2.74 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.96 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रूख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.34, हांगकांग का हैंगसेंग 4.04 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 3.23 प्रतिशत उछल गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.13 और जापान का निक्केई 0.53 प्रतिशत गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *