गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरकारी स्कूलों को बंद करने का रचा जा रहा है षड्यंत्र

चंडीगढ़ : कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र रच रही है। सैलजा ने मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जायें, इसलिये सरकारी स्कूलों में न कर्मचारी नियुक्त किये जा रहे हैं, न ही जरूरी संसाधनों का इंतजाम किया जा रहा है। कितने ही स्कूलों में तो आज तक पेयजल और शौचालय तक नहीं हैं जबकि, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) से भर्ती कर ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में ताजा पेश शपथ पत्र में राज्य सरकार ने स्वीकार किया है कि पीजीटी एवं टीजीटी के 27878 पद खाली पड़े हैं। इतने पद खाली होने का खामियाजा इनमें पढ़ने वाले छात्रों को ही भुगतना पड़ता है। साथ ही स्वीकार किया है कि एचकेआरएन के जरिये 3915 टीजीटी व 418 पीजीटी की भर्ती की गयी है। यह भर्ती पूरी तरह से अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *