चंडीगढ़ : भगवंत मान ने कहा है कि लोगों का काम अब गांवों में होगा। मान ने मंगलवार मीडिया एक्स पर कहा कि आपकी सरकार, आपके द्वार लोगों का काम अब गांवों में होगा… आज हम मौके पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान शुरू करने जा रहे हैं… मैं खुद डेरा बस्ती के भांखरपुर गांव के शिविर में पहुंच रहा हूं…। उन्होंने कहा, “ गांव-गांव आकर आपसे वोट मांगे गये, तो अब सरकार भी गांव-गांव आकर काम करेगी। ”
