गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अभियांत्रिकी विभाग का हेल्पर रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा सतर्कता ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने मंगलवार सोहना उपमंडल में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में कार्यरत हेल्पर को छह हजार पांच सौ रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि एक सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिये जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी हेल्पर नवीन कुमार द्वारा विभाग के ईएक्सईएन से ठेकेदार को नया लाइसेंस पास करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिये योजना बनायी गयी और तथ्यों की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के सतर्कता ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुये उसकी गिरफ्तारी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *