गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंकज झा बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार

रायपुर : श्री पंकज झा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया हैं। श्री साय ने कल देर शाम श्री झा को अपने कैम्प कार्यालय में मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश सौंपा। श्री झा भाजपा के 2004 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता है।उन्होने प्रसारण पत्रकारिता में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से 2003 में एम.ए.किया था।वह भाजपा के आधिकारिक मुख्य पत्र दीप कमल के 2004 से अभी तक सम्पादक है,और 2023 के विधानसभा चुनावों में सदस्य सचिव चुनाव घोषणा पत्र के दायित्व का निर्वहन किया।
श्री झा ने जनवरी 2011 से 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के लिए दिल्ली में मीडिया प्रबन्धन का कार्य संभाल चुके है।राज्य में पिछले तीन लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों में पार्टी के राज्य मीडिया विभाग तथा अन्य विभागों में विभिन्न दायित्वों को संभाल चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *