हरारे : जिम्बाब्वे में हैजा से निजात पाने के लिए सरकार के उपायों से संक्रमण के मामलों में गिरावट आयी है। सूचना, प्रचार और प्रसारण सेवा मंत्री जेनफैन मुसवेरे ने कैबिनेट के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वास्थ्य और बाल देखभाल मंत्रालय हैजा प्रकोप को रोकने के लिए नियंत्रण उपायों को जारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह, देश भर में हैजाग्रस्त वाले क्षेत्रों को लक्षित करके हैजा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया और सरकार अगले 12 सप्ताह में हैजा से निपटने के लिये अतिरिक्त धन जुटाने का प्रयास करेंगे।
