गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे सपा समेत विभिन्न दलों के नेता

लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के समक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता लेंगे।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए रजामंदी दी थी। उन्होने कहा था कि इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का निमंत्रण प्राप्त हुआ जिसे स्वीकार किया गया एवं 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सपा कांग्रेस की यात्रा में शामिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *