गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जबलपुर महापौर सहित अन्य कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

भोपाल : मध्यप्रदेश के जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, डिण्डौरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, डिण्डौरी के पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी सहित समाज सेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस मौके पर कहा कि आज भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों का हृदय से स्वागत करते हैं। आप सभी को इस परिवार में उचित मान, सम्मान मिलेगा, वैचारिक अभिव्यक्ति के साथ रचनात्मक कार्यों के लिए एक बड़ा आकाश मिलेगा। आप और हम मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *