जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चन्दवक व केराकत थाने की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डा़ॅ अजय पाल शर्मा ने बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार की रात्रि में थानाध्यक्ष चन्दवक व प्रभारी निरीक्षक केराकत मय हमराह कर्मचारीगण के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे कि ग्राम मढ़ी के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।
जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के दाये पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया तथा दूसरा अभियुक्त फरार हो गया । घायल अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम- जमालू नट पुत्र स्व0 शिवबल नट निवासी ग्राम- तराँव थाना- चन्दवक जनपद- जौनपुर उम्र-42 वर्ष बताया, जो थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया तथा अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जौनपुर: अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर गौतस्कर गिरफ्तार
