गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल कैबिनेट बैठक शुक्रवार होंगे कई अहम फैसले

शिमला : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर से कैबिनेट बैठक की जाएगी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। यह बैठक कल आयोजित होगी जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद बड़े फैसले संभव है। बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरे जाने पर मंत्रणा होगी। इसके साथ ही बैठक में विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल की तरफ से दिए जाने वाले अभिभाषण को मंजूरी मिल सकती है।
मंत्रिमंडल की बैठक में जेओए आईटी परीक्षा परिणाम घोषित करने का विषय भी चर्चा के लिए आ सकता है। मुख्यमंत्री ने इस विषय को शिक्षा मंत्री और विधि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद फिर से मंत्रिमंडल बैठक में लाए जाने की बात कही थी। इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों की तरफ से लाए जाने वाले प्रस्तावों के आधार पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *