गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोकारो हवाई अड्डा से व्यावसायिक उड़ान जल्द

बोकारो : झारखंड में बोकारो हवाई अड्डा से जल्द व्यावसायिक उड़ान शुरू होगी। झारखंड विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक विरांची नारायण ने आज यहां बताया कि पिछले छह साल से बोकारो हवाई अड्डा से व्यवसायिक उड़ान के लिए काफी प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डा को अविलंब संचालित करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों ने बुधवार को आकर निरीक्षण किया है । इन एजेंसियों ने इस बाबत सकारात्मक पहल की है । पूर्व में ही संबंधित विभाग ने 28 फरवरी 2024 को इसे संचालित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन वर्तमान में संबंधित विभाग 31 मार्च 2024 तक उक्त हवाई अड्डा से व्यावसायिक उड़ान भरने का आश्वासन दिया है ।
श्री नारायण ने कहा कि बोकारो की जनता के सुविधा के लिए उक्त हवाई अड्डा के व्यावसायिक संचालन को अविलंब चालू करने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं । राज्य सरकार की ओर से इस बावत कुछ कार्य किया जाना बाकी है, उस पर भी संबंधित एजेंसियां सकारात्मक पहल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *