गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सदन की गरिमा बनाये रखना सब सदस्यों का कर्तव्य

जयपुर : भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा में सदन की गरिमा बनाये रखना हर सदस्य का कर्तव्य बताते हुए कहा है कि सदन की गरिमा बनाये रखना आवश्यक है। शर्मा ने कांग्रेस सदस्यों के वेल में आकर हंगामा करने के बाद हस्तक्षेप करते हुए कहा कि एक महिला वित्त मंत्री बजट पढ़ रही है। जो मर्यादा की बातें करते हैं उन्हें सदन में मर्यादा में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बजट हैं, बजट पर बहस नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला वित्त मंत्री का प्रोत्साहन करना चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस सदस्य शांति धारीवाल खड़े होकर कुछ बोलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सदन में वरिष्ठ सदस्य है और नये लोग आपसे शिक्षा लेंगे। शिक्षा देनी चाहिए। ऐसा नहीं होता है। मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा हम सबको रखनी चाहिए और यह सबका कर्तव्य है। यह सदन हैं और हर सदस्य को मर्यादा एवं सदन की गरिमा का ध्यान रखना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *