अजमेर : राजस्थान के अजमेर में सिन्धी समुदाय के आराध्यदेव भगवान झूलेलाल का 16 दिवसीय चेटीचंड पखवाड़े का आयोजन साधु-संतों के सानिध्य में धर्मध्वजा के साथ 31 मार्च से होगा । झूलेलाल महोत्सव समारोह समिति के महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थाणी ने बताया चेटीचंड पखवाड़े को धूमधाम से धार्मिक आयोजन के साथ परम्परागत तरीके से मनाया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि चेटीचंड महोत्सव-2024 में श्री राममंदिर स्थापना की विशेष झलक हर आयोजन में दिखाई देगी। साथ ही 10 अप्रैल को चेटीचंड के मौके पर सिन्धी भाषा को अनुसूची में शामिल किया गया था। इसकी झलक इस बार महोत्सव के दौरान दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को भव्य झांकियों के साथ विशाल जुलूस का आयोजन होगा, जो शहर के विभिन्न बाजार से निकलेगा।
अजमेर : 16 दिवसीय चेटीचंड पखवाड़ा 31 मार्च से
