नैनीताल : पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा की घटना को गंभीरता से लेते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून) ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं।
धामी ने उच्च अधिकारियों को नैनीताल के जिलाधिकारी से निरंतर समन्वय बनाए रखने को भी कहा है। उन्होंने एडीजी (कानून व्यवस्था) और नैनीताल जिलाधिकारी को दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि आगजनी और पथराव के सभी दोषियों की पहचान कर उन पर करवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाय।
स्थिति पर नियंत्रण के लिए एडीजी हल्द्वानी में करेंगे कैम्प
