चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार यमुनानगर में 16 ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 24.02 करोड रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। ये सडकें ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों को बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंचेंगी। यह जानकारी एक अधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां दी।
