गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले की भारत नेपाल सीमा से लगे जरवा कोतवाली क्षेत्र में नेपाल से तस्करी कर लायी गयी करीब आठ लाख अंतर्राष्ट्रीय कीमत की चरस बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया हैं। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) योगेश कुमार ने शनिवार को बताया कि बीती रात श्रावस्ती जिले का रहने वाला सत्यराम गुप्ता (32) नेपाल सीमावर्ती इलाका गुरंगनाका पार कर वाया बघेलखंड 1.658 किलो विदेशी चरस तस्करी कर बिक्री के लिये भारतीय सीमा के अंदर जरवा कस्बा की ओर आ रहा था ।
सीमा पर गश्त कर रहे सशस्त्रसीमा बल 9 वीं वाहिनी के जवानों और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग कर तस्कर को मय चरस गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बंदी तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *