गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टिकट जांच अभियानों से प्राप्त 23.02 करोड़ का राजस्व

अहमदाबाद : पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मण्डल ने अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक विभिन्न टिकट जांच अभियानों से 23.02 करोड़ रु. का राजस्व प्राप्त किया है। मंडल रेल प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि रेल यातायात में अनाधिकृत यात्रा की रोकथाम हेतु वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक अहमदाबाद पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के टिकिट जांच अभियान चलाये गए। इस वर्ष जनवरी माह 2024 के अंत तक अहमदाबाद मण्डल द्वारा अधिक से अधिक टिकट जांच कर्मचारीयो का सहयोग लेकर जिसमे महिला टिकिट जांच दस्ता भी शामिल है के सहयोग से मणिनगर-नडियाड, असारवा–देहगाम, मेहसाना-पालनपुर, पालनपुर-गांधीधाम खंड एवं अहमदाबाद स्टेशन पर विभिन्न प्रकार के टिकिट जांच अभियान चलाये गए। इस बड़े पैमाने पर की गयी जांच के दौरान 29885 केस दर्ज करते हुए रु. 2.01 करोड़ से अधिक राशि वसूली गयी जो कि गत वर्ष तुलना मे 22.78 प्रतिशत अधिक है।
इस वर्ष मण्डल द्वारा अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक बिना टिकिट, अनियमित टिकिट, बिना बूक समान के कुल 3.21 लाख मामले एवं 23.02 करोड का राजस्व प्राप्त किया। अहमदाबाद मण्डल पर सभी वैध यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने एवं रेल यातायात में अनाधिकृत यात्रा की रोकथाम के लिए मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाए गए। उन्होंने सभी यात्रियो से अनुरोध किया है कि उपयुक्त रेल टिकट पर ही यात्रा करे, इससे आप रेल प्रगति में योगदान देकर सम्मान के साथ यात्रा भी कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *