गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर होंगी शुरू

रायगढ़(छत्तीसगढ़) : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद कल 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर आरंभ होगी। गांधी दिल्ली से जिंदल एयर पोर्ट पहुंचेंगे इसके बाद गांधी प्रतिमा से न्याय यात्रा आरंभ होगी।उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश, कन्हैया कुमार सहित छत्तीसगढ़ के कई बड़े कांग्रेस नेता भी रहेंगे।
न्याय यात्रा की प्रभारी उषा नायडू ने आज यहां बताया कि यह यात्रा रायगढ़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खरसिया विधानसभा पहुंचेगी। उन्होने बताया की राहुल गांधी न्याय के लिए आवाज उठा रहे हैं और यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता शहर पहुंच चुके हैं और यात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर सफल बनाने में जुटे हुए हैं।सुबह जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले के कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर रविवार को शुरू होने वाली यात्रा का अंतिम रूप देने कवायद की गई। सभी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *