गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरदा फटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में छटवा आरोपी गिरफ्तार

हरदा : मध्यप्रदेश में हरदा नगर के बैरागढ़ क्षेत्र में फटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में आज छठवें आरोपी अभिषेक अग्रवाल की गिरफ्तारी देवास जिले के खातेगांव से हुयी। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि चार आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा पाचवां आरोपी कल और छटवा आरोपी आज गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियो में राजू, सोमेश अग्रवाल, मन्नी, आशीष, अमन और आज एक अन्य आरोपी अभिषेक अग्रवाल खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी की गयी है। एसपी ने बताया कि इस तरह अभी तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिनसे प्रकरण के संबंध मे बारीकी से पूछताछ की जाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *