गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी विश्राम कार्यालय में आग लगने से हड़कंप

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के गंगा पांचाल घाट पर लगे मेला श्री रामनगरिया में जिलाधिकारी विश्राम कार्यालय में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा तफरी और हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में गंगा पांचाल घाट पर पूरे माघ माह पूर्णिमा तक लगने वाले मेला श्री रामनगरिया में आज करीब सवा दो बजे बिजली के शार्टसर्किट से अचानक अस्थाई जिलाधिकारी विश्राम कार्यालय आग लगने से ,आसपास कपड़ों के तंबू लगाकर साधु संतों के समेत कई हजार की संख्या में कल्पवास करने वालों में अफरा तफरी और हड़कंप मच गया।
इस दौरान मेला थानाप्रभारी सत्य प्रकाश ने तत्काल मेले में मौजूद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया । उसके बाद आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कारी (द्वितीय) सनद पटेल फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे, नौ पुलिस फायर जवानों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया । इस अग्नि कांड में अस्थाई डीएम कार्यालय के अंदर विश्राम के बैड व अन्य सामान जल गये। किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *