गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजसमंद जिले की देलवाडा तहसील के घोडच पटवार मंडल के पटवारी पंकज खटीक को साेमवार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो की उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी जमीन का नामान्तकरण खोलने की एवज में आरोपी पटवारी द्वारा पांच हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रेप की कार्यवाही करते हुये आरोपी आरोपी पटवारी को परिवादी से पांच हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *