गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने राज्यसभा के लिए मध्यप्रदेश से प्रत्याशी घोषित किए

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से आज अपने चार प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने डॉ एल मुरुगन, उमेशनाथ भारद्वाज, श्रीमती माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया है।
राज्य विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या के आधार पर चार सीट भाजपा के खाते में जाना तय है। मध्यप्रदेश से कुल पांच सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है। एक अन्य सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के विजयी होने की संभावना है। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163, कांग्रेस के 66 और एक प्रत्याशी अन्य दल का है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। अभी कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होना शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *