गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बुधवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों , संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु तथा वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आसपास सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक, पोस्ट ऑफिस, ग्राहक सेवा केंद्र, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तु तथा वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख प्वाइंटों पर संदिग्धों को चिन्हित करते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों को चेकिंग की गई। दौरान चेकिंग वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *