मुंबई : शेयर बाजार में लगातार जारी तेजी के साथ आयातकों और बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे मजबूत होकर 83.02 रुपए प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.09 रुपए प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया एक पैसे फिसलकर 83.10 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 83.12 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.02 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और इसी स्तर पर बंद हुआ।
