नई दिल्ली : बीते वर्ष में भारतीयों के बीच कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका लोकप्रिय स्थलों में शामिल है। वीजा से जुड़ी सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी वीएफएस ग्लोबल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कहा कि वर्ष 2023 में भारतीयों ने सबसे अधिक कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के लिए वीजा आवेदन किये1 उसने कहा कि 2023 में दिल्ली से वीज़ा आवेदन में 10 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गयी है। वैश्विक गंतव्यों की खोज करने के लिए यात्रियों का विश्वास पुन-स्थापन हो गया है और यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई है, जिसकी वजह से यह माहामारी पूर्व के स्तर के नजदीक पहुंच गया है।
कंपनी के अनुसार दिल्ली से वीज़ा आवेदन की मात्रा में वर्ष-दर-वर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है। पूर्व-महामारी संख्या से तुलना की जाए, तो 2019 के स्तर के 82 प्रतिशत तक दिल्ली से वीज़ा आवेदन की मात्रा पहुंच गई है। उसने कहा कि वैसे भारत में वीजा आवेदन में 16 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 2023 में हुई है। पूर्व-महामारी संख्या से तुलना की जाए, तो भारत से वीज़ा आवेदन की मात्रा 2019 के 93 प्रतिशत स्तर तक पहुंच गई है।
वीएफएस ग्लोबज के दक्षिण एशिया के प्रमुख विशाल जयरथ ने कहा, “भारत और पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र से हमें 2023 में अद्वितीय मांग देखने को मिली है। इसके कारण दिसंबर तक स्थिर वीज़ा आवेदन की मात्रा की वजह से एक विस्तारित व्यस्ततम (पीक) आउटबाउंड यात्रा का समय रहा है। 2024 में भी यह सकारात्मक यात्रा की गति बनी रहेगी ऐसा हमारा विश्वास हैं। इसलिए भारत से विदेश यात्रा की योजना बना रहें आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अपने वीज़ा के लिए अग्रिम ही आवेदन कर लें ताकि अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचा जा सकें।”
कनाडा, चीन, अमेरिका और ब्रिटेन हैं भारतीयों के पंसदीदा स्थल
