गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों को बदनाम करने का षड्यंत्र शुरू

चंडीगढ़ : कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार ने एक बार फिर से किसानों को बदनाम करने का षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है। सैलजा ने शुक्रवार मीडिया को जारी बयान में कहा कि किसान अभी तक पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर है। ये बॉर्डर दिल्ली की सीमाओं से करीब 200 किलोमीटर दूर हैं। इसके बावजूद भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने हरियाणा के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को खोद दिया है। इन पर कीलें गाड़ी हैं, बैरिकेडिंग कर दी है। आम जनता के लिये इनके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे आम जनता की परेशानियां बढ़ गयी हैं और मजबूरी में उन्हें टूटी पड़ी ग्रामीण सडक़ मार्गों और संपर्क मार्गों से यात्रा करनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि यह सब हरियाणा और पंजाब के लोगों के दिलों में खाई पैदा करने के लिये किया जा रहा है। इस सोच के साथ प्रदेश सरकार पुलिस से ऐसा करवा रही है कि प्रदेश के लोग जितने ज्यादा दुखी होंगे, किसानों के आंदोलन से उतने ही दूर होंगे, जबकि ऐसा नहीं है। लोगों की भावनायें किसानों के साथ जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *