मुंबई : अमेरिका में खुदरा बिक्री में भारी गिरावट आने से जून में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना बढ़ने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के चढ़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 83.02 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.05 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 83.02 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। सत्र के दौरान यह 83.04 अंक के निचले जबकि 83.01 अंक के उच्चतम स्तर पर भी रहा।
