गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाचने के विवाद में हत्या, चार गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में नाचने की विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 19 वर्षीय इंदर सिंह मोरे की हत्या के मामले में सचिन, ऋतिक, नितेश उर्फ आयता और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कल ग्राम पन्नाली में एक शादी समारोह के दौरान नाच गाना हो रहा था। इसी दौरान 12 वर्षीय बच्चे का हाथ एक आरोपी से टकरा गया। इस पर विवाद हो गया और बात आगे बढ़ने पर इंदर सिंह मोरे पर हमला बोल दिया गया। इंदर सिंह अपनी जान बचाने के लिए दौड़ा लेकिन आरोपियों ने उसे घेर लिया और लकड़ी ,पत्थर से हमला कर और पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। इंदर सिंह अपने दो अन्य भाइयों के साथ शादी में शामिल होने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *