गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अश्लील मामले में दरोगा उप निरीक्षक निलंबित

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना शहर कोतवाली में पदस्थ एक उप पुलिस निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं से फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताता कि उप पुलिस निरीक्षक रमन भील के खिलाफ महिलाओं ने दो दिन पहले शहर कोतवाली में एक आवेदन दिया था कि वह मोबाइल फोन लगाकर उनसे अश्लील बातें कर परेशान करता है और उन्हें अपने क्वाटर पर बुलाता है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उप पुलिस निरीक्षक रमन भील के खिलाफ मामले की जांच बानमोर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को सौंपी गई है और जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *