गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल रहा

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल रहा और वह इस बार भी आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने में असफल रही। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव रखते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा के लोगों ने उनकी पार्टी के दो विधायकों से कहा कि थोड़े दिनों में मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। भाजपा के लोगों ने कहा, “पहले से ही हमने आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों से संपर्क कर लिया है और वह आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आने के लिए मान गए हैं। इसके अलावा अभी और विधायकों से भी संपर्क कर रहे हैं।”
केजरीवाल ने कहा कि विधायकों ने बताया कि भाजपा के लोगों ने उन्हें 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की लेकिन दोनों विधायकों ने भाजपा की पेशकश अस्वीकार कर दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पार्टी एक-एक कर अपने सभी विधायकों से संपर्क किया तो पता चला कि 21 तो नहीं, लेकिन भाजपा वालों ने सात विधायकों से संपर्क किया था। आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के लिए ये लोग पिछले कुछ सालों में कई बार ऑपरेशन लोटस चला चुके हैं।

इन्होंने एक और ऑपरेशन लोटस करने की कोशिश की, लेकिन पार्टी के सभी विधायकों ने उन्हें साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि तथाकथित शराब घोटाला, कोई घोटाला नहीं है, इन्हें कोई जांच नहीं करनी है। हम सभी देख रहे हैं कि ये लोग दूसरे राज्यों में केवल झूठे केस करके विपक्षी दलों को तोड़कर उनकी सरकारें गिरा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को पता है कि ये लोग अपनी पूरी जिंदगी भी लगा देंगे तब भी दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए ये किसी भी तरह से छल कपट करके दिल्ली की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाना चाहते हैं। दिल्ली और देश की जनता को यह दिखाने के लिए कि इनके तमाम प्रयासों के बावजूद हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा, हमारे सारे विधायक आज भी हमारे साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *