बेंगलूरु : ज़ेरोधा फंड हाउस ने ‘ज़ेरोधा गोल्ड ईटीएफ’ लॉन्च करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह सोने में निवेश की एक ओपन-एंडेड (यूनिट निवेश और ब्रिकी के लिए हमेशा खुली), सरल और कम लागत वाला गोल्ड ईटीएफ योजना है।
यह योजना में निवेश के लिए आज से खुल गयी है और आवेदक 21 फरवरी तक इसमें निवेश का आवेदन कर सकेंगे। इस फंड को पहली मार्च, तक एनएसई और बीएसई एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कराने की योजना है।
इस योजना का 95 -100 प्रतिशत तक निवेश भौतिक सोने और सोने से संबंधित प्रतिभूतियों में किया जाएगा जबकि 0 -5 प्रतिशत धन आवंटन ऋण पत्रों, मुद्रा बाजार की प्रतिभूतियोंऔर नकदी और नकद समकक्ष योजनाओं में लगाया जाएगा।
ज़ेरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने कहा, “सोना आमतौर पर एक वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में देखा जाता है जो मुद्रास्फीति की अवधि के दौरान अपना मूल्य और क्रय शक्ति बनाए रखती है। गोल्ड ईटीएफ आपको सोने के भौतिक भंडारण की चिंता के बिना सोने में निवेश करने का एक सुरक्षित , सरल और कुशल तरीका प्रदान करता है। चूंकि सोने का इक्विटी के साथ कम संबंध है, यह आपके पोर्टफोलियो की समग्र अस्थिरता को कम करता है।
इस एनएफओ में न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपये है और उसके बाद 100 के गुणकों में रखी गयी है। इस गोल्ड ईटीएम योजना में प्रारंभ में एक यूनिट का शुद्ध परिसम्पत्ति मूल्य लगभग 10 रुपये होगा।
ज़ेरोधा फंड हाउस ने ज़ेरोधा गोल्ड ईटीएफ पेश किया
