रांची : झारखंड के चक्रधरपुर में रेल पटरी पर आज चार लोगों के शव मिले हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल रात करीब 2ः30 चक्रधरपुर रेल मंडल के केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन पर यह ह्रदय विदारक दृश्य देखा गया। रेलवे कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया। चारों शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अलग-अलग स्थान पर बरामद हुए । जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि इन लोगों ने आत्महत्या की या यह हत्याकांड की घटना है। सूत्रों ने बताया कि इनमें एक पुरुष का शव, एक महिला का शव और एक बच्चे का शव है जबकि चौथा शव बंधे हुए बोरे में मिला है।
