गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा सरकार की तानाशाही से जनता हुई परेशान

चंडीगढ़ : कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार की मनमानी और तानाशाही से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैलजा ने शनिवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि इंटरनेट सेवा बंद होने से एक ओर जहां परीक्षार्थी असमंजस में हैं, वहीं आनलाइन व्यापार ठप होकर रह गया है। रास्ते बंद होने से करीब 11 हजार ट्रक इधर-उधर फंसे हुये हैं, जिनमें ऐसी खाद्य सामग्री भी है, जो खराब हो सकती है, जिसे लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। मरीज अस्पताल तक और परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। भाजपा सरकार जिस सुशासन का दावा कर रही है, वैसा जनता को नहीं चाहिये। आने वाले चुनाव में जनता सरकार से सारा हिसाब-किताब बराबर करते हुये उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर रहेगी।
उन्होंने कहा कि किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया था, पर हरियाणा की गठबंधन सरकार ने 10-11 फरवरी की रात ही प्रदेश के सात जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। सरकार भूल गयी कि इंटरनेट सेवा बंद होने से लोगों को क्या-क्या परेशानी होती है। सरकार ने इसमें कोई राहत देने के बजाय इस प्रतिबंध को लगातार बढ़ाये जा रही है। सरकार को पता है कि परीक्षायें शुरू हो चुकी हैं, इंटरनेट बंद होने से परीक्षार्थी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। सरकार की ओर निकाली गयी नियुक्तियों के लिये युवा आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि आवेदन आनलाइन ही करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *