गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के थाना कादरी गेट क्षेत्र में एक करीव 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पापियापुर में साहिल नामक एक किशोर ने गुरुवार 15 फरवरी 2024को सायंकाल के समय गांव की 8 वर्षीय एक बालिका को खेत से घास लेने के लिए ,फुसला करके गांव के पास ही सरसो के खेत में बुला ले गया और इसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के घर पहुंचने के दो घंटे बाद उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित बालिका के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर आज दुष्कर्म के आरोपी साहिल नामक किशोर के विरुद्ध पुलिस ने धारा 376, व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5 एम तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल व अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *