गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अभिभावकों के साथ अभद्रता करने वाले शिक्षक निलंबित

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सरीला क्षेत्र में बच्चों के साथ मारपीट व अभिभावकों के साथ अभद्रता करने के आरोप में सोमवार को परिषदीय विद्यालय के हेडमास्टर समेत दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुस्करा को दी गयी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी(बीएसए) आलोक सिंह ने बताया कि सरीला ब्लाक के टाई ग्राम के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय से लिखित शिकायत की थी कि गांव में नियुक्त प्राइमरी विद्यालय के इंचार्ज हेडमास्टर आशीष कुमार व सहायक अध्यापक सत्यम तिवारी शिक्षण कार्य में रुचि न लेकर मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई करते है। जब अभिभावक इस पर आपत्ति करते है तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करते है, यही नहीं एमडीएम में दूध फल का वितरण नही किया जाता है। दोनो अध्यापकों के खिलाफ गांव के सभी ग्रामीणोौं ने सरीला तहसील दिवस में धरना प्रदर्शन किया था।
इस मामले की जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सरीला आशीष सिंह चौहान को सौपी गयी, जिसमे ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गयी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीेएसए ने इंचार्ज हेडमास्टर व सहायक अध्यापक दोनो को निलंबित कर आशीष को जूनियर हाईस्कूल ग्राम हरदुवा, व सत्यम को जूनियर हाईस्कूल ग्राम पतरिया डेरा विद्यालय मे संबंद्ध कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुस्करा प्रभाकर सिंह तोमर को सौपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *