सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के रेंगारिह थाना क्षेत्र के पोढ़ा टोली बाजार में धारदार हथियार से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेंगारीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पोढ़ा टोली गांव में बाघचट्टा निवासी महेश लकड़ा नामक व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से मारकर अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर कर दी गई। बताया गया कि महेश अपनी पत्नी के साथ रविवार को पोढ़ा टोली बाजार आया था। लेकिन वह कुछ काम से वहीं रुक गया और उसकी पत्नी घर लौट गई। सोमवार की सुबह महेश का खून से लथपथ शव बाजार के एक झोपड़ी के अंदर पड़ा हुआ मिला।
इस बीच गांव के मुखिया मतियस बागे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी। घटना स्थल पर रेंगारिह पुलिस के साथ पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) पतरस बरवा भी माैके पर पंहुचे। उन्होंने शव और आसपास के क्षेत्र की गहनता के साथ जांच की। उन्होंने गांव के कई लोगो से पूछताछ की।
सिमडेगा में युवक की हत्या
