गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की हत्या, पांच गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के परौर क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास समेत पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के गांव तालिकापुर में पिछले शुक्रवार को घर के बाहर राजवीर (38) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस और एसओजी टीम ने सुनील, वीरपाल सिंह ,सोनी, चद्रबती और सुनील उर्फ टुईया को गिरफ्तार किया है।
श्री अवस्थी ने बताया कि सोनी मृतक राजवीर की पत्नी है और चंद्रावती मृतक की सास है। सुनील उर्फ टुईया एक बडा बदमाश है इसके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। मृतक की पत्नी सोनी के सुनील उर्फ टुईया से अवैध संबंध थे। वीरपाल और चंद्रावती चाह रहे थे कि सोनी के पति के नाम जो मकान और जमीन है,उस पर कब्जा किया जा सके जिसके लिए राजवीर को रास्ते से हटाने के लिए इस सब ने मिलकर उसकी की हत्या कर दी। पुलिस ने इनके पास से हत्या मे प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *