माॅस्को : यूरोपीय संघ (ईयू) ने चार नए क्षेत्रों को अपने अधिकार क्षेत्र में शामिल करने के कारण रूस के खिलाफ लगाये गये प्रतिबंधों को एक और वर्ष के लिए 24 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया है। यूरोपीय संघ के आधिकारिक जर्नल में मंगलवार को प्रकाशित एक दस्तावेज के मुताबिक 2022 से लागू यह निर्णय 24 फरवरी, 2025 तक लागू रहेगा। निर्णय प्रकाशित होने के अगले दिन से प्रभावी होगा। दस्तावेज में कहा गया कि अतिरिक्त उपाय लागू किए जा सकते हैं और मौजूदा उपायों को बढ़ाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि दोनेत्सक और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर, एलपीआर), खेरसॉन तथा जापोरीजिया क्षेत्रों को रूस का हिस्सा बनना चाहिए या नहीं, इस पर 23-27 सितंबर 2022 को जनमत संग्रह कराया गया था। अधिकांश मतदाताओं ने रूस में शामिल होने का समर्थन किया। इसके बाद, 30 सितंबर 2022 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्षेत्रों के नेताओं के साथ संबंधित संधियों पर हस्ताक्षर किये।
यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध एक वर्ष के लिए बढ़ाये
