नई दिल्ली : निजी जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाईफ इंश्योरेन्स ने अवीवा सिगनेचर मंथली इंकम प्लान के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह एक एंडॉओमेन्ट प्लान जो व्यक्तियों और परिवारों को गारंटीड लाईफटाईम मंथली इंकम और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा। इस नए प्लॉन में दो ऑफर है, जो उपभोक्ताओं को चुनी गई पेआउट अवधि के दौरान गारंटीड मंथली इंकम के साथ आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा। उपभोक्ताओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना और उनके नियमित खर्च को कवर करना तथा अनिश्चितता के समय में उन्हें आर्थिक सुरक्षा का आश्वासन देना इस प्लान का मुख्य उद्देश्य है।
उसने कहा कि 25-48 वर्ष के लोग, जो अपने रिटायरमेन्ट के लिए प्लान करना चाहते हैं, उन्हें यह प्लान 35 साल के पॉलिसी टर्म और 45 साल तक की अवधि के साथ लाईफटाईम मंथली इंकम की गारंटी देता है। 49-60 वर्ष के लोगों के लिए 20 साल तक के पॉलिसी टर्म और 30 साल तक की पेआउट अवधि के लिए लाईफटाईम मंथली इंकम के साथ रिटायरमेन्ट की गारंटी देता है।
यह प्लान कम उम्र के उपभोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद है, इसकी शुरूआत 3 साल की उम्र से की जा सकती है, यह नियमित आय के साथ सभी नियोजित एवं अनियोजित खर्च पूरे करता है जैसे ट्रिप्स, कॉलेज की फीस, बिल, गिफ्ट आदि का खर्च। वित्त्तीय नियोजन के लिए यह दृष्टिकोण उपभोक्ताओं की परिस्थितियों और उनके लक्ष्यों अनुसार उनकी आय को कस्टमाइज़ कर उन्हें सक्षम बनाता है।
इसके अलावा यह प्लान लाईफ इंश्योरेन्स के फायदे भी देता है और पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में नॉमिनी को एकमुश्त राशि उपलब्ध कराता है। पेआउट अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु के मामले में उनके नॉमिनी को प्लान के अनुसार मंथली इंकम मिलेगी और साथ ही पेआउट अवधि के अंत में चुकाया गया कुल प्रीमियम भी लौटाया जाएगा।
अपने सुरक्षात्मक फीचर्स के अलावा यह प्लान प्रीमियम के भुगतान एवं मंथली पेआउट के समय मौजूदा कर कानूनों के अनुसार कर के फायदे भी देता है। साथ हा, इस प्लान में ज़ीरो-कोस्ट सेविंग्स के फायदे भी हैं, मासिक आय के भुगतान के बाद पेआउट अवधि के अंत में चुकाए गए सभी प्रीमियम एकमुश्त राशि के रूप में लौटाए जाएंगे।
