जयपुर : भजन लाल शर्मा से नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया ने बुधवार को यहां मुलाकात की। शर्मा से श्री गरासिया ने बुधवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री गरासिया के निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर उनका मुंह मीठा कराकर बधाई दी तथा उनके आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
