गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो मरे, आठ घायल

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार को गंगा स्नान करने प्रयागराज जा रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो के कंटेनर से टकराने से दो दर्शनार्थियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोईरिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 लोग बोलेरो में सवार होकर संगम स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। बोलेरो विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पहुंची थी कि चालक को नींद आ गई जिससे बोलेरो दाहिने पटरी की ओर चली गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गयी।

हादसे में बोलेरो सवार सभी घायलो को उपचार के लिए सीएससी विंध्याचल ले जाया गया । वहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। इसमें दो की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल है। हादसे में हुलासों (45) व समेर (55) की मौत हो गई। घायल श्याम कुमार कनौजिया, सुनीता, श्रवण कुमार सिंह, शोभनाथ, मन कुमारी, रसीला देवी, तिलशाह, करन शाह घायल है। चार को रेफर किया जा रहा है। सूचना पर सीओ सिटी मनोज कुमार गुप्ता मंडलीय अस्पताल पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *