गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गिर गया शेयर बाजार

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊंचे मूल्य पर हुई मुनाफवासूली के दबाव में शेयर बाजार पिछले लगातार छह दिन की तेजी गंवाकर आज गिर गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 434.31 अंक अर्थात 0.59 प्रतिशत की गिरावट लेकर 72,623.09 अंक रह गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 141.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 22,055.05 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी मुनाफ़ावसूली हुई। इससे मिडकैप 1.27 प्रतिशत का गोता लगाकर 39,471.47 अंक और स्मॉलकैप 0.84 प्रतिशत लुढ़ककर 45,541.89 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3942 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2374 को नुकसान जबकि 1467 को लाभ हुआ वहीं 101 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 37 कंपनियों में बिकवाली जबकि 11 में लिवली हुई वहीं दो के भाव स्थिर रहे।
बीएसई में रियल्टी समूह की 1.96 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर शेष 19 समूहों बिकवाली का दबाव रहा। इससे कमोडिटीज 0.12, सीडी 0.55, ऊर्जा 1.59, एफएमसीजी 0.07, वित्तीय सेवाएं 0.58, हेल्थकेयर 0.40, इंडस्ट्रियल्स 1.19, आईटी 1.54, दूरसंचार 0.80, यूटिलिटीज 2.10, ऑटो 0.46, बैंकिंग 0.13, कैपिटल गुड्स 1.23, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.44, धातु 0.18, तेल एवं गैस 1.78, पावर 1.66, टेक 1.45 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.25 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.87 और जापान का निक्केई 0.26 प्रतिशत गिर गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.23, हांगकांग का हैंगसेंग 1.57 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.97 प्रतिशत मजबूत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *