गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सांसद की शिकायत पर स्टेशन मास्टर सहित तीन निलंबित

झुंझुनू : रेल विभाग द्वारा कार्यक्रम से एक दिन पहले ही जिले के बिसाऊ रेलवे स्टेशन पर बांद्रा गंगानगर अरावली एक्सप्रेस को रोक देने के मामले में स्टेशन मास्टर सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित किया है। अब इस रेलगाड़ी का बिसाऊ स्टेशन में नियमित ठहराव 21 फरवरी से होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा मुंबई से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली अरावली एक्सप्रेस का रेलवे ने दिशाओं में 20 फरवरी से ठहराव तय किया था। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह था। झुंझुनूं से सांसद नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन अधिकारियों के लापरवाही के कारण यह रेलगाड़ी एक दिन पूर्व सोमवार को ही बिसाऊ स्टेशन पर रोक दी गई।
रेलगाड़ी रुकने पर गार्ड एवं पायलट का आम लोगों द्वारा स्वागत कर दिया गया। इस पर सांसद नरेंद्र कुमार ने नाराजगी जताते हुए डीआरएम को शिकायत की। डीआरएम जयपुर ने तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही ट्रेन के ठहराव करने को गंभीर लापरवाही मानते हुए बिसाऊ स्टेशन मास्टर इंद्रजीत, जयपुर क्षेत्र कंट्रोलर तथा एक अन्य को निलंबित कर दिया। साथ ही ट्रेन के ठहराव की तिथि भी बदल दी है। सीनियर डीसीएम जयपुर कृष्ण कुमार मीणा का कहना कि अब बुधवार से इस रेलगाड़ी का नियमित ठहराव शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *